शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अचानक बुलाई बैठक, सभी विभागों और जिलों की लेंगे क्लास, मुख्य सचिव से लेकर सभी जिलों के DM-SP होंगे शामिल
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लॉ-एंड-ऑर्डर और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए 28 और 29 नवंबर को बड़ी बैठक बुलाई है।
पटना/बिहार:बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लॉ-एंड-ऑर्डर और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए 28 और 29 नवंबर को बड़ी बैठक बुलाई है। सीएम बनने के बाद पहली बार दो दिनों की मैराथन बैठक होने जा रही है, जिसमें सभी जिलों के डीएम और एसपी को पटना बुलाया गया है।
पटना सचिवालय स्थित संवाद सभागार(अधिवेशन भवन) में 28 और 29 नवंबर को होने वाली इस मीटिंग के दो हिस्से होंगे। बैठक में राज्य के शीर्ष अधिकारियों से लेकर सभी 38 जिलों के डीएम और एसपी शामिल होंगे। आज पहले दिन लॉ एंड ऑर्डर पर फोकस होगा। सभी SP और DM से जिलों की विधि व्यवस्था पर बात होगी।
वही कल रविवार को विकास योजनाओं की समीक्षा होगी। नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए सात निश्चय प्रोजेक्ट, कृषि रोडमैप, सड़क पुल पुलिया, भवन निर्माण के कामों समीक्षा होगी।
इस दो दिवसीय समीक्षा बैठक को बिहार विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सत्र के दौरान सरकार को सदन में विकास योजनाओं, विभागीय कामकाज और जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना होगा।ऐसे में मुख्यमंत्री सत्र शुरू होने से पहले सभी विभागों और जिला प्रशासन के कामकाज की स्थिति समझना चाहते हैं।
मुख्य सचिव से लेकर सभी जिलों के DM-SP होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दोनों दिन अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की प्रगति, आम लोगों की शिकायतों के निपटारे और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव, अलग-अलग विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव शामिल होंगे। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों के साथ सभी प्रमंडलों के आयुक्त, रेंज के आईजी और डीआईजी भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री अधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे और जिलों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि सरकार की योजनाओं को लागू करने में कहां परेशानी आ रही है और उन्हें दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
हाल के दिनों में बढ़े अपराध, बेतिया में सेनेको शो रूम से 16 करोड़ की लूट, बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से नीचे फेंकना, मधुबनी में ASI द्वारा ग्रामीण की हत्या, भोजपुर में शादी में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग जैसे केस ने बिहार में सुशासन की छवि को डैमेज किया है।
अब विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शासन से लेकर जिले के प्रशासनिक व्यवस्था की को दुरुस्त करने की पहल की है। आज की मीटिंग में सभी पुलिस पदाधिकारी को टारगेट दिया जाएगा। बिहार में सुशासन की छवि को मेंटेन करना हर हाल में होगा। घटनाएं नहीं सुधरने पर सीधा SP जिम्मेदार होंगे। सभी DM को आज रात पटना में ठहरना होगा जबकि SP को पटना छोड़ देना होगा। SP मीटिंग के बाद अपने जिलों के लिए निकल जाएंगे।
dhananjaykumarroy